{"_id":"69bab4c3aebec7dbb4047908","slug":"sector-15-golf-course-will-be-redesigned-sports-facilities-will-increase-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82442-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-15 गोल्फ कोर्स होगा री-डिजाइन, बढ़ेंगी खेल सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-15 गोल्फ कोर्स होगा री-डिजाइन, बढ़ेंगी खेल सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉन टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, स्केटिंग रिंग, टेनिस जैसी खेल सुविधाएं विकसित की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित गोल्फ कोर्स और टेनिस कोर्ट को री-डिजाइन करने की योजना पर एक बार फिर काम शुरू कर दिया है। करीब एक साल तक फाइलों में अटकी रहने के बाद अब इस योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस पर करीब 4.91 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) के ग्रीन बेल्ट में स्थित इस परिसर में अब गोल्फ कोर्स की जगह बहुउद्देशीय खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। योजना के तहत यहां लॉन टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, स्केटिंग रिंग और पेडल टेनिस जैसी सुविधाएं तैयार की जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, पहले यहां गोल्फ कोर्स और लॉन टेनिस की सुविधा थी, लेकिन लंबे समय से गोल्फ कोर्स बंद पड़ा है। ऐसे में इसे नए रूप में विकसित कर अधिक खिलाड़ियों को लाभ देने की योजना बनाई गई है। निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। एजेंसी को काम पूरा करने के लिए एक वर्ष का समय दिया जाएगा।
जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि गोल्फ कोर्स के बजाय लॉन टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, स्केटिंग रिंग और पेडल टेनिस आदि जैसी खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खिलाड़ियों के लिए बेहद उपयोगी होगा साबित
खेल परिसर का विकास खिलाड़ियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा, क्योंकि उन्हें खेल के लिए हाईवे पार नहीं करना पड़ेगा। ताऊ देवीलाल स्टेडियम हाईवे के दूसरी ओर स्थित है, जहां पहुंचना कई लोगों के लिए असुविधाजनक होता है। - मुकेश यादव, शिक्षक सेक्टर-15
जीएमडीए को शहर में अन्य जगहों पर भी इस प्रकार के खेल परिसर विकसित करने चाहिए। न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में खेल संसाधनों का अभाव है। जहां पर ग्रीन बेल्ट में जगह हो, वहां पर ऐसे परिसर विकसित किए जाने चाहिए। - हरेल चतुर्वेदी, सेक्टर-86
Trending Videos