फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hopes rekindled for Ansal Fernhill homebuyers.

Gurugram News: अंसल फर्नहिल के घर खरीदारों की उम्मीदें जगीं

Sun, 02 Aug 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hopes rekindled for Ansal Fernhill homebuyers.
राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण ने दिवाला समाधान प्रक्रिया पूरी की
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-91 स्थित अंसल फर्नहिल हाउसिंग प्रोजेक्ट के घर खरीदारों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की नई दिल्ली पीठ ने प्रोजेक्ट के लिए क्रिश इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की संशोधित रिजॉल्यूशन योजना को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इस परियोजना की कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) पूरी हो गई है और अब प्रोजेक्ट का निर्माण दोबारा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
एनसीएलटी का यह आदेश कर्जदाताओं की समिति ने संशोधित योजना के पक्ष में 100 प्रतिशत मतदान के बाद आया है। अदालत ने कुछ घर खरीदारों के साथ अलग-अलग व्यवहार और विलंब से दाखिल दावों पर विचार करने को कहा था, जिसके बाद संशोधित योजना फिर से मंजूरी के लिए पेश की गई।
विज्ञापन

एनसीएलटी के फैसले के बाद करीब 35 घर खरीदारों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंचा और परियोजना की साइट का कब्जा रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी) को दिलाने की मांग की। खरीदारों के अनुसार, डीसी ने मामले में सेक्टर-90 के एसीपी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद सेक्टर-93 चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने साइट पर पहुंचकर मौजूदा पक्ष को सोमवार सुबह 10 बजे साइट पर उपस्थित होकर कब्जा सौंपने के संबंध में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरपी और सफल रिजॉल्यूशन आवेदक को भी मौके पर बुलाया गया है। घर खरीदारों ने सोमवार सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में सेक्टर-91 स्थित फर्नहिल परियोजना स्थल पर पहुंचने की अपील की है, ताकि एनसीएलटी के आदेश के अनुरूप साइट का कब्जा आरपी को दिलाने की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके।

सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है। आदेशों की अनुपालना कराई जाएगी।
-विनोद कुमार, चौकी प्रभारी सेक्टर-93
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed