{"_id":"69bbd4e6f6bbb4db750896a0","slug":"house-broken-into-cash-worth-1-lakh-and-jewelry-worth-lakhs-stolen-crime-captured-on-cctv-police-on-the-lookou-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: घर का ताला तोड़कर एक लाख नकदी सहित लाखों के गहने चोरी, सीसीटीवी में कैद करतूत, पुलिस को चोर की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: घर का ताला तोड़कर एक लाख नकदी सहित लाखों के गहने चोरी, सीसीटीवी में कैद करतूत, पुलिस को चोर की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार
गुरुग्राम में न्यू कॉलोनी थाना के तहत अर्बन एस्टेट में घर का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने नकदी सहित करीब 30 लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर लिए। वारदात के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे।
सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुरुग्राम में न्यू कॉलोनी थाना के तहत अर्बन एस्टेट में घर का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने नकदी सहित करीब 30 लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर लिए। वारदात के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ न्यू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos
दयाल मार्केट के पास अर्बन एस्टेट निवासी व निजी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर दीपक शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मार्च को वह व उनकी पत्नी अपने कार्यालय में गए थे। घर में उनकी माता थीं, जोकि दोपहर करीब 2 बजे मार्केट से नवरात्र का सामान लेने गई। इसके बाद कृष्णा कॉलोनी में बेटी से मिलने चली गई थी। जब शाम करीब 5 बजे वापस आई तो घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अन्य कमरों के भी ताले टूटे हुए थे। सामान की जांच की तो सोने के दो मंगलसूत्र, चार चेन, पांच जोड़ी टॉप्स, दो अंगूठियां, एक हार, एक टीका, नथ, बाली, सोने की कई लौंग, करीब एक लाख रुपये नकदी व चांदी के गहने चोरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी करने वाला युवक घर में घुसते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है। जब सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता चला कि आरोपी 17 मार्च की दोपहर में 2.33 बजे घर में घुसते हुए और 2.46 बजे पर बाहर निकलते दिखाई दिया। घुसते समय वह खाली हाथ था व बाहर निकलते समय उसके हाथ में बैग था। इन 13 मिनट में आरोपी ने करीब 30 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी कर ली।
जांच अधिकारी एएसआई पिंकी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गली से गुजरने वाले संदिग्ध लोगों के बारे में पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन