{"_id":"69ea151be60a81b4010a0354","slug":"hpv-vaccination-is-essential-to-prevent-cervical-cancer-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85734-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीसी ने जिले में अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर को रोकने में अहम भूमिका निभाती है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने अभिभावकों से अपील की है कि वे किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है और इसका उद्देश्य बेटियों को गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है।
इससे पूर्व हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टीकाकरण अभियान की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद डीसी उत्तम सिंह ने जिला स्तर पर अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान को तेज गति से पूरा करने के निर्देश जारी किए।
अभिभावकों की शंका को जागरूकता से करें दूर
उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर को रोकने में अहम भूमिका निभाती है। यह टीकाकरण मुख्य रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए चलाया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस गंभीर बीमारी के खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि अभिभावकों में यदि कोई शंका है तो उसे जागरूकता के माध्यम से दूर किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आपसी तालमेल के साथ इस अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाएं। स्कूलों में छात्राओं का डाटा तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा किया जाए और पीटीएम के दौरान अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी जाए। पंचायत स्तर पर भी विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाया जाए। डीसी ने कहा कि पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों में चिकित्सक लोगों को जागरूक करें और स्पष्ट रूप से बताएं कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीकाकरण से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि लाभार्थी किशोरी खाली पेट न हो और अभिभावकों की पूर्व सहमति लेना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बिना किसी संदेह के अपनी बेटियों को यह टीका लगवाएं और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. जेपी राजलीवाल, डिप्टी डीईओ गीता आर्या, प्रिंसिपल विनीता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X