{"_id":"69f753dc48e5e3c7620187b8","slug":"hsvp-will-buy-land-through-e-land-portal-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86839-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एचएसवीपी ई-भूमि पोर्टल के माध्मय से खरीदेगा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एचएसवीपी ई-भूमि पोर्टल के माध्मय से खरीदेगा जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन
36 गांवों और सेक्टरों में 17 हजार एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) किसानों से ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन ली जाएगी। एचएसवीपी की ओर से 36 गांवों और सेक्टरों में करीब 17 हजार एकड़ जमीन खरीदने पर काम चल रहा है। प्रदेश सरकार ने 69 शहरों में कुल 1.7 लाख एकड़ भूमि विकसित करने का लक्ष्य तय किया है। इसका उद्देश्य आने वाले वर्षों में नए रिहायशी सेक्टर, व्यावसायिक जिले और संस्थागत क्षेत्र विकसित करना है।
पहले चरण में 13 शहरों में करीब 40 हजार एकड़ जमीन सीधे समझौते के आधार पर खरीदने की कार्रवाई चल रही है। पहले चरण में गुरुग्राम के सेक्टर-26, 36ए, 37डी, 59, 60, 61, 63, 67, 70 और 76 से लेकर 113 तक के क्षेत्रों में करीब 17 हजार एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। इसके लिए किसानों को पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। दूसरे चरण में सोहना, पटौदी और ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में करीब 5,035 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। इसके लिए पोर्टल एक मई से 30 जून तक खुला रहेगा। तीसरे चरण में फर्रुखनगर के सेक्टर-1, 3, 4 और 5 में 1,203 एकड़ जमीन खरीदे जाने की योजना है। एचएसवीपी के संपदा अधिकारी-1 राकेश सैनी ने बताया कि इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Trending Videos