सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Husband arrested in Gurugram for allegedly murdering his wife over suspicions regarding her character

पत्नी की कॉल से भड़का पति: आधी रात का शक बना मौत की वजह, चुन्नी से घोंट दिया काजल का गला; साले ने बताई सच्चाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Fri, 05 Jun 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि इसकी बहन काजल अपने पति नरेंद्र सिंह व चार बच्चों के साथ गांव बास हरिया, थाना आईएमटी मानेसर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थी। कुछ समय से नरेंद्र छोटी-छोटी बातों पर इसकी बहन के साथ मारपीट करता था। बहन को खर्चा देना बंद कर दिया था। 

Husband arrested in Gurugram for allegedly murdering his wife over suspicions regarding her character
हत्यारोपी नरेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम स्थित आईएमटी मानेसर थाना इलाके में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास से काबू किया गया। आरोपी 37 साल का नरेंद्र यूपी के मथुरा का मूल निवासी है। 

Trending Videos


रात फोन पर किसी से बात कर रही थी पत्नी
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी आईएमटी मानेसर में मारुति कंपनी में काम करता है। बुधवार देर रात जब इसकी पत्नी कॉल पर किसी से बात कर रही थी तब इनका आपस में झगड़ा हो गया। इसी दौरान नरेंद्र ने अपनी पत्नी पर शक के कारण चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई चुन्नी पुलिस टीम ने बरामद की है। मामले में जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पुलिस को मिली खबर
आईएमटी मानेसर थाना इलाके में ये मामला शुक्रवार सुबह सामने आया। पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से महिला की मौत हुई है और शव अस्पताल में रखा है। पुलिस टीम मौके पर व अस्पताल पहुंची। फोरेंसिक टीम से मौके की जांच कराई गई। 

विज्ञापन

साले ने बताई वारदात की सच्चाई
मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि इसकी बहन काजल अपने पति नरेंद्र सिंह व चार बच्चों के साथ गांव बास हरिया, थाना आईएमटी मानेसर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थी। कुछ समय से नरेंद्र छोटी-छोटी बातों पर इसकी बहन के साथ मारपीट करता था। बहन को खर्चा देना बंद कर दिया था। इसकी बहन एक कंपनी में नौकरी करने लग गई थी। इसके जीजा ने बहन को रात के समय फोन पर किसी से बात करते देख लिया जिससे गुस्से में आकर इसके जीजा ने इसकी बहन की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आईएमटी मानेसर थाना में हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed