{"_id":"6a0dbf47a7d1744bde0c57b9","slug":"inspection-of-atal-tinkering-and-astronomy-lab-will-enhance-scientific-thinking-among-students-indu-bokan-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88625-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल टिंकरिंग व खगोल लैब के निरीक्षण से विद्यार्थियों में बढ़ेगी वैज्ञानिक सोच : इंदू बोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल टिंकरिंग व खगोल लैब के निरीक्षण से विद्यार्थियों में बढ़ेगी वैज्ञानिक सोच : इंदू बोकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 60 प्रतिभागियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के 30 सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्य व पीजीटी की वैज्ञानिक सोच और तकनीकी ज्ञान में वृद्धि के लिए अटल टिंकरिंग, रोबोटिक्स एवं खगोल लैब को लेकर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 16 मई से 20 मई तक आयोजित किया गया, जिसमें करीब 60 प्रतिभागियों कार्यक्रम में लिया।
जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) इंदू बोकन व जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) सुदेश राघव ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्थापित अटल टिंकरिंग, रोबोटिक्स एवं खगोल लैब का अवलोकन किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल एवं प्रोजेक्ट्स की भी सराहना की। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ जुड़कर विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीईओ इंदू बोकन ने कहा कि ऐसी प्रयोगशालाएं का उद्देश्य बच्चों को भविष्य की तकनीक चुनौतियों के लिए तैयार करना है। ऐसी लैब उनमें नई खोज एवं सीखने की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य, शिक्षक गण एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos