{"_id":"6a0dbdc93c3746d2cb0be9bd","slug":"video-gmda-conducts-mock-drill-at-gurugram-underpasses-ahead-of-monsoon-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानसून से पहले तैयारी, गुरुग्राम के अंडरपासों पर GMDA की मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानसून से पहले तैयारी, गुरुग्राम के अंडरपासों पर GMDA की मॉक ड्रिल
आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए बाढ़ प्रबंधन तैयारियों के तहत गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा शहर के विभिन्न अंडरपास पर मॉक ड्रिल शुरू की गई है। इन मॉक ड्रिल का उद्देश्य पंपिंग मशीनरी, डीजी सेट तथा ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर की कार्यक्षमता और आपातकालीन स्थिति में उनकी तत्परता का आकलन करना है।
मॉक ड्रिल के दौरान अंडरपास के सम्प वेल में पानी छोड़ा गया तथा स्थापित पंपिंग मशीनों को शुरू कर उनकी डिस्चार्ज क्षमता, प्रतिक्रिया समय और समग्र कार्यक्षमता की जांच की गई। इसके साथ ही डीजी सेट एवं संबंधित विद्युत प्रणालियों का परीक्षण भी किया गया, ताकि बिजली बाधित होने की स्थिति में भी निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण कर वर्षा जल निकासी की सुचारू व्यवस्था का भी आकलन किया गया।
सिग्नेचर टावर अंडरपास पर 20 एचपी क्षमता के आठ पंपों का परीक्षण किया गया और वे संतोषजनक रूप से कार्यरत पाए गए। हुडा सिटी सेंटर अंडरपास पर 7.5 एचपी क्षमता के चार पंप की जांच की गई, जो सही ढंग से कार्य कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।