{"_id":"6a0dbff94195bbf79108db24","slug":"two-accused-of-fatally-attacking-a-woman-were-jailed-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88652-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महिला पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महिला पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोबाइल, चांदी की पायल व नकदी लूटने की वारदात को दिया था अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना की बंद कॉलोनी में 14 मई को घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला करके मोबाइल, चांदी की पायल व नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को 16 मई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार बोल्ट, लूटा मोबाइल व चांदी की पायल बरामद की हैं।
14 मई को फव्वारा चौक पुलिस चौकी को एक महिला ने शिकायत दी थी कि जब वह घर पहुंची तो अंदर पहले से मौजूद युवक ने जान से मारने की धमकी देकर गहने व नकदी मांगी। विरोध पर आरोपी ने लोहे के नुकीले हथियार से सिर पर कई वार किए और मोबाइल, चांदी की पायल व नकदी लूटकर भाग गया। सोहना सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 मई को सोहना से दो आरोपी गिरफ्तार किए। आरोपियों की पहचान बंद कॉलोनी निवासी गोकलेस व पीर कॉलोनी निवासी तारीफ उर्फ टप्पी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 17 मई को अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड लिया।
-- --
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे नशा के आदी हैं। गोकलेस पीड़ित महिला का पड़ोसी है। नशे की पूर्ति के लिए दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद 18 मई को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
Trending Videos