{"_id":"6a0dc11ba1692ee3a30b08a6","slug":"challans-worth-rs-1189-lakh-pending-bike-seized-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88655-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 11.89 लाख के चालान लंबित, बाइक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 11.89 लाख के चालान लंबित, बाइक जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विशेष चैकिंग अभियान के दौरान बाइक पर 81 लंबित चालान पाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान 90 दिन से अधिक समय से लंबित चालानों का भुगतान न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 167(8) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा 19 मई को विशेष चैकिंग अभियान के दौरान जोनल अधिकारी अग्रसेन चौक उप निरीक्षक सुदेश द्वारा टीम के साथ वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने अपने साथ मौजूद सिपाही मनजीत कुमार व अन्य कर्मचारियों की सहायता से एक मोटरसाइकिल को चेकिंग हेतू रुकवाया गया। चेकिंग के दौरान उक्त मोटरसाइकिल नंबर मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 81 चालान लंबित पाए गए। इनमें मुख्य रूप से बिना इंश्योरेंस, बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सहित अन्य चालान शामिल हैं। इन लंबित चालानों की कुल जुर्माना राशि 11.89 लाख रुपये पाई गई।
इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई व 90 दिन से अधिक समय से लंबित चालानों की जुर्माना राशि का भुगतान न किए जाने के कारण मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
Trending Videos