सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Inter-state criminal carrying a reward of Rs 20,000 arrested in ATM booth robbery case

Gurugram News: एटीएम बूथ लूटने के मामलों में 20 हजार रुपये का इनामी व अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
Inter-state criminal carrying a reward of Rs 20,000 arrested in ATM booth robbery case
विज्ञापन
अपराध शाखा सेक्टर-40 ने कट्टा व एक कारतूस सहित पकड़ा, सेक्टर-40 थाने में प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-40 की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर-45 के पास से युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक राजस्थान में एटीएम बूथ लूटने के मामलों में 20 हजार रुपये का इनामी व अंतरराज्यीय बदमाश है। पुलिस ने आरोपी से एक कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह के शिकरपुर गांव निवासी मुजम्मिल (29) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-40 थाने में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह एटीएम लूटने वाले गिरोह का सदस्य है। उससे बरामद कट्टा नूंह से एक व्यक्ति से तीन हजार रुपये में खरीदा था और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए अपने पास रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मुजम्मिल का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि उसके खिलाफ हत्या, चोरी, सेंधमारी करने के तहत नूंह में दो मामले, अवैध हथियार रखने के तहत गुरुग्राम में एक मामला दर्ज है। हत्या करने के प्रयास, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व लूट/एटीएम लूट के तहत राजस्थान के झुंझुनूं जिले में तीन मामले, हत्या करने के प्रयास के तहत महाराष्ट्र में एक मामला और चोरी/सेंधमारी के तहत तेलंगाना में एक मामला पहले भी दर्ज है।
आरोपी मुजम्मिल से पूछताछ व पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी की गिरफ्तारी पर राजस्थान पुलिस ने एटीएम बूथ पर तैनात सुरक्षकर्मी के साथ मारपीट करके लूटने करने के दो मामलों में 20 हजार रुपयों (10-10 हजार रुपये) का इनाम घोषित किया हुआ है।
----
आरोपी मुजम्मिल को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र व तेलंगाना में कई आपराधिक वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में राजस्थान पुलिस को अवगत कराया जाएगा। - ललित दलाल, एसीपी क्राइम-1, गुुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed