सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kanchan became the Champion of Champions in the boxing competition

Gurugram News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कंचन बनीं चैंपियन ऑफ चैंपियंस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
Kanchan became the Champion of Champions in the boxing competition
विज्ञापन
गुरुग्राम। रोहतक में चल रही राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। 18 मार्च से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया और कई मुकाबलों में जीत दर्ज की। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। प्रतियोगिता में करीब 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें कई खिलाड़ी अलग-अलग कैटेगरी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों में काशिश मलिक (51 किग्रा), कंचन (57 किग्रा), कंचन (60 किग्रा), वंशिका (65 किग्रा), कोमल (70 किग्रा), मोहित (60 किग्रा), कुनाल (75 किग्रा), लकी (85 किग्रा) और अंशुल (90 किग्रा) शामिल रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को आयोजित किया गया, जिसमें भी गुरुग्राम के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। खास बात यह रही कि बेस्ट बॉक्सर ऑफ द चैंपियनशिप का खिताब भी गुरुग्राम की कंचन सहरावत ने अपने नाम किया। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article