{"_id":"6a46b40040b9820aa40b19b8","slug":"light-rain-brought-relief-from-the-scorching-heat-and-humidity-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93239-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हल्की बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हल्की बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से दिलाई राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम पूरी तरह बदल गया और दिनभर ठंडी हवा के बीच सुहाना माहौल बना रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शहर में बृहस्पतिवार सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान थे। आसमान में बादल तो छा रहे थे, लेकिन बारिश नहीं होने से गर्मी का असर लगातार बना हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह बारिश शुरू होने के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया और दिनभर ठंडी हवा के बीच सुहाना माहौल बना रहा।
बारिश के चलते शहर के अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। विभाग की ओर से 6 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज बारिश और तेज हवा के समय पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर निर्माण वाली जगहों से दूर रहने की अपील की गई है। वाहन चालकों को भी बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए भी इसे फायदेमंद माना जा रहा है।