पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Travel business affected by rising diesel and petrol prices.

Gurugram News: डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से ट्रैवल कारोबार प्रभावित

Fri, 03 Jul 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Travel business affected by rising diesel and petrol prices.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गुरुग्राम। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का असर अब ट्रैवल कारोबार पर नजर आने लगा है। इस समय लोग शिमला, मनाली, नैनीताल, मसूरी आदि स्थलों पर जाते हैं लेकिन इन स्थानों का यात्रा पैकेज महंगे हो गए हैं। इससे पर्यटक यात्रा करने में कम रुचि दिखा रहे हैं और ट्रैवल एजेंसियों की बुकिंग प्रभावित हुई है।


ट्रैवल कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान आमतौर पर परिवार और युवा वर्ग पहाड़ी क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं। इस बार वाहन संचालन की लागत बढ़ने से एजेंसियों को अपने पैकेज और वाहन किराये में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करनी पड़ी है। बढ़े हुए किराये का सीधा असर ग्राहकों की संख्या पर पड़ा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि ईंधन की कीमतों में राहत नहीं मिलती है तो आने वाले समय में ट्रैवल कारोबार पर और अधिक असर पड़ सकता है।
विज्ञापन





शिमला के लिए 5 दिन का पैकेज, जो पहले प्रति व्यक्ति 12 से 15 हजार रुपये में उपलब्ध होता था, अब बढ़कर 16 से 20 हजार रुपये तक पहुंच गया है। मनाली का 6 से 7 दिन का पैकेज, जो पहले 18 से 22 हजार रुपये में मिलता था, अब 25 से 30 हजार रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मवीर यादव, ट्रैवल एजेंसी संचालक


होटल, वाहन किराया और अन्य पर्यटन सेवाओं की लागत बढ़ने से पैकेज महंगे हुए हैं। बजट बढ़ने के कारण कई पर्यटक अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव कर रहे हैं। महंगाई के असर से इस सीजन में बुकिंग में करीब 20 से 30 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिल रही है।

- जतिन गुप्ता, ट्रैवल एजेंसी संचालक


पहले के मुताबिक इस साल बुकिंग में गिरावट देखने को मिली है। पहले गर्मी में लोग शिमला, मनाली जैसी जगहों पर जाना पसंद करते थे। मगर अब दाम बढ़ने के कारण लोग ज्यादा दिन वाला पैकेज नहीं लेते।
- निखिल जुनेजा, ट्रैवल एजेंसी संचालक

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed