{"_id":"6a46b7de4748f494ff0f6480","slug":"traffic-disrupted-due-to-fallen-tree-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93319-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-23ए में मुख्य सड़क पर मंगलवार से एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिरा होने के कारण यातायात प्रभावित है। पेड़ एक दुकान के ऊपर गिर गया, जिससे दुकान को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पेड़ सड़क पर पड़े होने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ हटाने की जिम्मेदारी को लेकर नगर निगम और जीएमडीए के बीच असमंजस बना हुआ है। नगर निगम गुरुग्राम बता रहा है कि जीएमडीए की सड़क है। वहीं जीएमडीए कह रहा है कि नगर निगम की अंतर्गत है।
लोगों का यह भी कहना है कि अधिकारियों से संपर्क करने और शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
वहीं पास में एक निजी कॉलेज होने की वजह से इस सड़क पर आवाजाही ज्यादा रहती है। क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पेड़ हटाकर सड़क को यातायात के लिए सुचारु किया जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए स्पष्ट जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।