फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lord Jagannath's grand Rath Yatra will be taken out on July 18.

Gurugram News: 18 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

Sat, 11 Jul 2026 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's grand Rath Yatra will be taken out on July 18.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-45 स्थित इस्कॉन मंदिर से 18 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। मंदिर प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर के अध्यक्ष अच्युत हरिदास प्रभू ने बताया कि फूलों और पत्तों से सजे विशाल लोहे के रथ को श्रद्धालु रस्सियों की सहायता से खींचेंगे। रथयात्रा इस्कॉन मंदिर से शुरू होकर झाड़सा, सेक्टर-15, अग्रवाल धर्मशाला और गुरुद्वारा रोड होते हुए अग्रसेन चौक पर संपन्न होगी। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, नृत्य, नाटक, मृदंग वादन और पहाड़ी विजय महोत्सव जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, भारत के विभिन्न राज्यों के साथ रूस, इंग्लैंड, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अन्य देशों से भी श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल होंगे। वृंदावन से भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। संस्था के अनुसार, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दर्शन और स्वागत को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed