{"_id":"69f755f75925f51b650946c5","slug":"made-a-new-note-book-by-recycling-old-notebooks-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86775-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुरानी कॉपी-किताब को रिसाइकल कर नई नोट बुक बनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुरानी कॉपी-किताब को रिसाइकल कर नई नोट बुक बनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-81 स्थित विपुल लावण्या सोसाइटी की महिला टीम की पहल
जरूरतमंद बच्चों को दी जाएगी नोटबुक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-81 स्थित विपुल लावण्या सोसाइटी की महिलाओं की टीम वुमन वाइस ऑफ मानेसर (डब्ल्यूवीएम) ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की एक नई पहल की है। महिलाओं ने सोसाइटी में रहने वाले विभिन्न परिवारों से इस्तेमाल की जा चुकी कॉपी और किताबें एकत्र कर उन्हें रिसाइकिल कराया और इससे नई नोटबुक तैयार करवाई।
महिलाओं की इस टीम ने सोसाइटी के विभिन्न परिवारों से पिछले सत्र में प्रयोग की गई 3000 नोटबुक और किताबें एकत्र की। इन नोटबुक को रिसाइकिल कर 300 नोटबुक तैयार करवाई गई है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर काम करने वाली महिलाओं की इस टीम में डॉ. सत्या सहाय, प्राची दानी, शालिनी सिंह, नाजिया खान, शिखा सिंह, तेजस्विता वर्मा और विनी महाजन शामिल है। महिलाओं की यह टीम पहले से कचरा प्रबंधन के लिए रिसाइकिल, रियूज और रिड्यूस के फार्मूले पर काम करती रही है।
डाॅ. सत्या सहाय ने बताया कि पहले पुरानी कॉपिया एकत्र कर वह लायंस क्लब को दे देते थे मगर इस साल से उन लोगों ने खुद नोट बुक बनवाई हैं। इनमें से 100 नोटबुक की मांग मानेसर के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए आई है। इसके अलावा जरूरतमंद बच्चों के विशेष स्कूलों, सोसाइटी के कामगारों के बच्चों को नोटबुक देंगे। महिलाओं की टीम अन्य सोसाइटियों में भी ये अभियान चलवाएगी। इस कार्य में सबसे ज्यादा सहयोग यहां के निवासियों का है। करीब 10 साल पहले डीएलएफ फेज 4 स्थित हैमिल्टन कोर्ट सेासाइटी की महिलाओं ने भी ऐसी पहल शुरू की थी। इसका नाम फिरकी पुराने पन्ने नए सपने रखा गया था। वहां अभी भी यह अभियान चल रहा है।
Trending Videos