सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Main Line Damaged Near Subhash Chowk; Water Supply Disrupted in Several Sectors

Gurugram News: सुभाष चौक के पास मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त, कई सेक्टरों में जल आपूर्ति बाधित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Main Line Damaged Near Subhash Chowk; Water Supply Disrupted in Several Sectors
विज्ञापन
जीएमडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी की सप्लाई को बंद कराया
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुभाष चौक के पास सेक्टर-47 में जीएमडीए की मुख्य जल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। इस कारण चंदू बुढ़ेड़ा पानी शोधन संयंत्र से सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन तक जल आपूर्ति को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
जीएमडीए के अनुसार, सेक्टर 47 में सुभाष चौक के पास एक निजी कंपनी की बिल्डिंग बन रही है। कार्य के दौरान जीएमडीए की मास्टर पाइप लाइन रविवार की शाम पांच बजे क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी मिलते पर जीएमडीए की टीम मौके पर पहुंची और पानी की सप्लाई को देर शाम तक बंद कराया। इसके बाद पाइप को ठीक करने का काम शुरू किया गया। पानी का प्रेशर ज्यादा होने से दिन में पाइप को ठीक करने में परेशानी आ रही है। लाइन ठीक होने तक सेक्टर 42 से 75 तक के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जीएमडीए ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और अनावश्यक खर्च से बचें। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि 1400 एमएम की मास्टर लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। टीम पाइप को ठीक करने में लगी है और देर रात तक ठीक करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। बता दें कि सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन न्यू गुरुग्राम के लिए अहम है। इससे कई सेक्टरों में पानी की सप्लाई होती है। दिनभर पानी की सप्लाई बंद होने से शाम को सेक्टर 42 से 75 तक लोगों को पानी की परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed