फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Market Report: Traders distressed by the dismal state of affairs in Jharsa Market.

मार्केट संवाद : झाड़सा बाजार में बदहाल व्यवस्थाओं से व्यापारी परेशान

Wed, 19 Aug 2026 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Market Report: Traders distressed by the dismal state of affairs in Jharsa Market.
प्रकाश। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए
- न सफाई व्यवस्था, न पर्याप्त स्ट्रीट लाइट और न सार्वजनिक शौचालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। झाड़सा गांव के बाजार में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने से शाम होते ही कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है। वहीं सार्वजनिक शौचालय की सुविधा भी नहीं है।
मार्केट संवाद के दौरान दुकानदारों ने बताया कि फुटपाथ नहीं होने के कारण पैदल चलने वालों को सड़क के किनारे से गुजरना पड़ता है। दुकानों के सामने वाहन खड़े रहने से भी आवागमन प्रभावित होता है। दुकानदारों का कहना है कि समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। दुकानदारों के अनुसार बाजार की बदहाल व्यवस्था का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। सुविधाओं के अभाव में ग्राहक अधिक देर तक बाजार में नहीं रुकते।
विज्ञापन

कोट-
बाजार की सबसे बड़ी समस्या सफाई व्यवस्था की है। नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी जमा रहती है। -मोहनलाल, अध्यक्ष
स्ट्रीट लाइट पर्याप्त नहीं होने से शाम के बाद बाजार में अंधेरा रहता है। इससे दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती है। -प्रभू शंकर, दुकानदार
सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती है। -प्रकाश, दुकानदार
दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। प्रशासन से कई बार शिकायत की है। -कन्हैया, दुकानदार

प्रकाश। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

प्रकाश। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

प्रकाश। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

प्रकाश। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

प्रकाश। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

प्रकाश। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

प्रकाश। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

प्रकाश। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed