{"_id":"6a523257726a39dce50b0e5a","slug":"middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-a-train-on-the-railway-track-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94149-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, जीआरपी जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर रेलवे ट्रैक पर गुरुग्राम और बिजवासन रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शनिवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले में कोई संदिग्ध तथ्य सामने नहीं आया है। मृतक की पहचान दिल्ली के कुतुब विहार फेज-2, गोला डेयरी निवासी जयप्रकाश (52) के रूप में हुई है। वह बजघेड़ा क्षेत्र में कपड़ों की लॉन्ड्री का कार्य करते थे। जीआरपी के अनुसार 9 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि रेलवे ट्रैक पर चलते समय वह रेवाड़ी से दिल्ली की ओर जा रही किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। मामले की जांच जीआरपी कर रही है।
वर्जन-
मृतक का शव डाउन लाइन पर मिला था। प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है। -विनोद कुमार, प्रभारी, जीआरपी थाना