सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   NEET-UG Concludes Peacefully Amidst Tight Security Arrangements

Gurugram News: कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई नीट-यूजी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
NEET-UG Concludes Peacefully Amidst Tight Security Arrangements
परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े छात्र।
विज्ञापन
-1602 में से 1565 परीक्षार्थियों ने जिले के चार केंद्रों पर लिया परीक्षा में हिस्सा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नीट-यूजी परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में कुल चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। इन केंद्रों पर आज परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराई गई।

उन्होंने बताया कि कुल 1602 अभ्यर्थियों में से 1565 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर एक सिक्योरिटी इंचार्ज तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था, जिन्होंने सेंटर सुपरिटेंडेंट के साथ समन्वय बनाकर परीक्षा को सुचारु रूप से सम्पन्न कराया। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक केंद्र पर मेडिकल टीम भी तैनात रही, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त कार्यालय में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया था, जहां अभ्यर्थी आवश्यकता पड़ने पर संपर्क कर सकते थे। इसके अतिरिक्त परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक सुचारु बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल) भी तैनात की गई थी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों के चलते परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed