फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   No complaint filed regarding the 10 crore extortion threat, yet four shooters were gunned down in an encounter.

Gurugram News: 10 करोड़ की धमकी पर शिकायत नहीं, फिर भी एनकाउंटर में चार शूटर ढेर

Sun, 12 Jul 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
No complaint filed regarding the 10 crore extortion threat, yet four shooters were gunned down in an encounter.
- पहले 2 लाख की रंगदारी पर दर्ज हुई थी एफआईआर, सुरक्षा भी मिली थी, अब पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
विज्ञापन

सोनू यादव
गुरुग्राम। सुशांत लोक ए ब्लॉक में प्रॉपर्टी डीलर विशाल बेरी के घर के बाहर दीपक नांदल गैंग के कथित शूटरों से हुई मुठभेड़ को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मुठभेड़ में चार शूटर मारे गए, जबकि पांचवां घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर दीपक नांदल की ओर से विशाल बेरी से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी, लेकिन इस संबंध में न तो प्रॉपर्टी डीलर ने कोई शिकायत दी थी और न ही पुलिस रिकॉर्ड में कोई एफआईआर दर्ज थी।
एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि फिरौती को लेकर विशाल बेरी की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। वहीं, एनकाउंटर के बाद सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई ललित की शिकायत पर डीएलएफ सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि दीपक नांदल गैंग के शूटर शहर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


पहले 2 लाख की रंगदारी पर दर्ज हुई थी एफआईआर-
विशाल बेरी इससे पहले भी रंगदारी की शिकायत दर्ज करा चुके हैं। 5 सितंबर 2024 को डीएलएफ सेक्टर-29 थाने में दर्ज एफआईआर में उन्होंने बताया था कि जून 2024 में दुबई यात्रा के दौरान व्हाट्सएप कॉल कर उनसे 2 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। आरोपी ने खुद को विकास लगरपुरिया गैंग का शूटर बताया था। इसके बाद उन्होंने सुरक्षाकर्मी, चालक और परिचित के माध्यम से तीन बार में 2 लाख रुपये दिए थे। बाद में लगातार धमकी मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली थी सुरक्षा, बाद में हटा दी गई-
एफआईआर दर्ज होने के बाद विशाल बेरी को पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई थी। कई महीनों तक उनके साथ सुरक्षाकर्मी तैनात रहा। हालांकि बाद में पुलिस सुरक्षा की समीक्षा के दौरान कई लोगों के सुरक्षाकर्मी वापस लिए गए, जिसमें विशाल बेरी की सुरक्षा भी शामिल थी। अब सवाल यह है कि जब 10 करोड़ रुपये की फिरौती को लेकर कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं थी तो पुलिस को शूटरों के हमले की सूचना कैसे मिली और इतनी बड़ी कार्रवाई किस आधार पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed