सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   No hearing, no cleaning, the colony is built on a pile of garbage.

Gurugram News: सुनवाई न सफाई, गंदगी के ढेर पर बसी कॉलोनी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
No hearing, no cleaning, the colony is built on a pile of garbage.
विज्ञापन
मानेसर कॉलोनी में नालियां चोक व गलियों में कूड़ा पसरा पड़ा है, नगर निगम पर फूटा लोगों का गुस्सा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर को बने पांच साल से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास स्थित मानेसर कॉलोनी की हालत अब भी खराब बनी हुई है। कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आ रही है। गलियों और नालियों में भारी मात्रा में कूड़ा जमा होने से नाले चोक हो गए हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यहां न सफाई है और न ही सुनवाई हो रही है। ऐसा लगता है कि हम कूड़े के ढेर पर रह रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते से इलाके में कोई सफाईकर्मी सफाई करने नहीं आया है। गर्मी के मौसम में गंदगी और बदबू के कारण लोगों को बीमारियों का डर सताने लगा है। नालियों में जमा कूड़े और गंदे पानी से मच्छर बढ़ रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर निगम में शिकायत दी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि निगम अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी हरबीर व नवीन ने कहा कि इलाके में सफाई और पीने के पानी की समस्या कई महीनों से बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो कोई अधिकारी इलाके का दौरा करता है और न ही कोई जनप्रतिनिधि लोगों की परेशानी सुनने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed