सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Orange alert for rain, farmers' worries increase

Gurugram News: बारिश का आरेंज अलर्ट, किसानों की चिंता बढ़ी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Orange alert for rain, farmers' worries increase
विज्ञापन
प्वाइंटर- लगातार बारिश के बाद भी वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है। एक्यूआई 300 के पार ही बना हुआ है।
Trending Videos

गुरुग्राम।
मिलेनियम सिटी में पिछले कुछ दिनों से मौसम बार-बार बदल रहा है और लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, तो वहीं किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

हालांकि, बारिश के बाद भी तापमान अपने स्तर पर ही बना हुआ है लेकिन गर्माहट कम महसूस की जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की हवा खराब, एक्यूआई 300 पार
शहर में वायु गुणवत्ता का स्तर लगातार चिंताजनक स्थिति में है। शुक्रवार को सेक्टर-51 स्थित एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 और विकास सदन क्षेत्र में एक्यूआई 349 दर्ज की गई, जो खराब स्थिति को दर्शाता है। साथ ही ग्वाल पहाड़ी का एक्यूआई 238 दर्ज किया गया। टेरी ग्राम का एक्यूआई डेटा उपलब्ध नहीं हो सका। तीन स्टेशन की वायु गुणवत्ता का स्तर खराब और बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article