{"_id":"69cfb7f18bdda4abe40c6adc","slug":"weather-change-increases-viral-infections-intensifies-testing-at-health-centers-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83874-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण बढ़े, स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण बढ़े, स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
मानेसर। मानेसर क्षेत्र में मौसम बदलने के साथ ही वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है। डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम और मच्छरों के कारण लोगों में खांसी, बुखार और अन्य संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं। ऐसे में मरीजों की लगातार जांच और स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सके।
खास तौर पर खांसी वाले मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं और जरूरत के अनुसार उनका इलाज किया जा रहा है। शुक्रवार को नखडोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 75 मरीज जांच के लिए पहुंचे, जबकि भांगरौला पीएचसी में लगभग 80 मरीजों ने अपनी जांच करवाई। डॉक्टरों ने बताया कि साफ-सफाई का ध्यान रखें, मच्छरों से बचाव करें और अगर बुखार या खांसी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन