सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   PNG supply started in Rising Homes Society

Gurugram News: राइजिंग होम्स सोसाइटी में शुरू हुई पीएनजी की आपूर्ति

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
PNG supply started in Rising Homes Society
विज्ञापन
3000 परिवारों को होगा फायदा, महिलाओं ने किया उद्धाटन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एलपीजी किल्लत के बाद से शहर में कई सोसाइटियों में पीएनजी की लाइन का रास्ता खुल गया है। वैसी सोसाइटियां जहां पीएनजी की लाइन डाली गई थी मगर कुछ प्रशासनिक अड़ंगों के कारण शुरू नहीं हो पा रही थी, उन सोसाइटियों में सरकार के आदेश के बाद पीएनजी लाइन तेजी से चालू की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स सोसाइटी में की सप्लाई शुरू हो गई।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण मलिक ने सोशल मीडिया पर साझा किया है कि निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप एक लंबे इंतजार के बाद हमारी सोसाइटी राइजिंग होम्स में एचसीजी द्वारा पीएनजी गैस सप्लाई शुरू हो गई है, जिसकी शुरुआत सोसाइटी निवासियों की उपस्थिति में सोसाइटी की महिलाओं द्वारा मेन वाल्व खोल कर की गई। इस सुविधा के शुरू होने से सोसाइटी निवासियों में खुशी की लहर है, इसका फायदा सोसाइटी के लगभग 3000 से ज्यादा परिवारों को मिलेगा। पिछले दिनों सेक्टर 102 स्थित इंपीरियल गार्डन में भी पीएनजी लाइन शुरू हुई थी। वहां के निवासियों ने इस मौके पर पूजा का कार्यक्रम आयोजित कर इसकी खुशियां मनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed