सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police issued 24,471 challans in one week

Gurugram News: एक सप्ताह में पुलिस ने किए 24,471 चालान किए

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Police issued 24,471 challans in one week
विज्ञापन
यातायात नियमों को तोड़ने पर 2.31 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

गुरुग्राम। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा आमजन को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहा #ChallanNahiSalamMilega अभियान लगातार ग्यारवें माह भी जारी है। बीते एक सप्ताह में 18 से 24 मई के दौरान यातायात पुलिस की ओर से 24,471 चालान किए गए।

सबसे अधिक गलत दिशा में वाहन चलाने के 1758 किए गए हैं। इनके अलावा रोड मार्किंग के 452, पिलियन राइडर बिना हेल्मेट के 1009, बिना सीट बेल्ट 764, ड्राइवर बिना हेल्मेट 993, ड्रंकन ड्राइविंग 509, गलत या अवैध पार्किंग 1,343, डेंजरस यू-टर्न 156, ट्रिपल राइडिंग 242, ओवरस्पीड 32 समेत अन्य चालान शामिल हैं। इस दौरान कैमरों के माध्यम से भी 8403 चालान किए गए। इनमें सबसे अधिक लेन चेंज के 4724 चालान शामिल हैं। इसके अलावा नो एंट्री के 1594, ओवरस्पीडिंग 117, पिलियन राइडर बिना हेल्मेट 143 , ड्राइवर बिना हेलमेट 167, ट्रिपल राइडिंग 29, ड्राइवर बिना सीट बेल्ट 1082, प्रदूषण 327 समेत अन्य चालान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवधि के दौरान मैदानी स्तर पर किए चालानों से कुल 2 करोड़ 31 लाख 83 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सड़क अनुशासन बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा एनएच-48, द्वारका एक्सप्रेसवे तथा मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान एनएचएआई कैमरों और ड्रोन तकनीक की सहायता से लेन चेंज और ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ निरंतर चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Trending Videos

#ChallanNahiSalamMilega अभियान के तहत सुरक्षा रथ के माध्यम से 15 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा नागरिकों को “ट्रैफिक मित्रा” के रूप में जोड़ा जा रहा है। अब तक 188 से अधिक नागरिकों ने आवेदन किया है। विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर 800 से अधिक ट्रैफिक मार्शल भी बनाए जा चुके है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि #ChallanNahiSalamMilega अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें, यातायात नियमों की पूर्ण पालना करें और सुरक्षित व अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed