फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Power connection to the highway U-turn underpass restored after being disconnected.

Gurugram News: हाईवे पर यू-टर्न अंडरपास का काटा गया बिजली कनेक्शन फिर चालू

Sun, 02 Aug 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Power connection to the highway U-turn underpass restored after being disconnected.
एक लाख रुपये से अधिक राशि का बिल पेंडिंग
विज्ञापन

एनएचएआई ने 4 दिन में बिल जमा करने की मोहलत मांगी


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यू-टर्न अंडरपास के काटे गए बिजली कनेक्शन को फिर से चालू कर दिया गया है। इससे अब अंडरपास की लाइटें चालू हो गई हैं। एनएचएआई की ओर से 4 दिन में बिजली बिल जमा करने की मोहलत मांगने पर ये कनेक्शन फिर से चालू हुआ है।
दरअसल सरहोल बॉर्डर पर एंबियंस मॉल के सामने बने अंडरपास की बिजली सप्लाई को एक लाख रुपये से ज्यादा का बिल जमा न कराने पर 30 व 31 जुलाई को काट दिया था। एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा चार दिनों में बिजली जमा कराने की बात कहकर अंडरपास के बिजली कनेक्शन को दोबारा चालू कराया है। बिजली निगम के अधिकारी का कहना है कि अगर चार कार्य दिवसों में बिजली बिल जमा नहीं कराया जाता है तो बिजली सप्लाई फिर से काटी जा सकती है। इसके बारे में एनएचएआई के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बिजली कटने से करीब 380 मीटर लंबे अंडरपास में वाहन चालकों को सामने सही दिखाई नहीं दे रहा था। मॉनसून के दौरान कम दृश्यता के कारण वाहन चलाना ज्यादा मुश्किल हो गया था और अंडरपास में दुर्घटना होने की संभावना बढ़ गई थी।
विज्ञापन


छह माह पहले भी कटी थी सप्लाई
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार करीब छह माह पहले भी बिजली बिल जमा नहीं कराने पर अंडरपास की बिजली सप्लाई बंद की गई थी। एनएचएआई की ओर से बिजली बिल जमा कराने पर तब बिजली आपूर्ति शुरू की गई थी। वहीं, सरहोल बॉर्डर के पास बने एनएचएआई के कार्यालय का बिजली बिल भी कई बार निर्धारित समय पर नहीं जमा कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडरपास में बिजली सप्लाई बंद करने से पहले एनएचएआई को रिमांइडर भेजे गए थे। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लंबित बिजली बिल का विवरण साझा करके समय पर बिल जमा कराने की बात कही गई थी। समय पर बिल जमा नहीं कराने पर बिजली सप्लाई बंद की गई थी। एनएचएआई अधिकारियों ने चार दिनों में बिल जमा कराने के लिए कहा है।
- मनमोहन, एसडीओ, सब डिवीजन उद्योग विहार, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article