{"_id":"6a452a23e5bb2324e5059ff0","slug":"private-sleeper-bus-loses-control-and-crashes-into-the-divider-on-the-delhi-mumbai-expressway-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93222-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई निजी स्लीपर बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई निजी स्लीपर बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हादसे में किसी सवारी के घायल होने की सूचना नहीं, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 30 जून की रात को एक निजी स्लीपर बस अनियंत्रित होने से डिवाइडर से टकरा गई। घटना देर रात उस वक्त हुई जब बस सोहना रोड से जयपुर जाने के लिए दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ी थी। एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर टकराने के बाद बस की तेल की टंकी फूटने से तेल सड़क पर बह गया। गनीमत रही कि टक्कर के बाद भी कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ व बस में आग नहीं लगी। काेई सवारी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार एक निजी स्लीपर बस 30 जून की रात को करीब एक बजे दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी। बस में करीब 50 सवारियां मौजूद थीं। सोहना से 12 किलोमीटर आगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। डिवाइडर से टकराते ही बस में तेल की टंकी लोहे की चादर लगने से फूट गई और सारा तेल बह गया। डिवाइर पर लगी लोहे की रेलिंग बस की शुरूआत से चद्दर को फाड़ते हुए बस के अंत तक पहुंच गई। हादसे के बाद चालक-परिचालक ने तुरंत सवारियों को बस से नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे तक सवारियां एक्सप्रेसवे पर खड़ी रहीं। बस संचालक ने दूसरी बस का इंतजाम कर सभी सवारियों को जयपुर के लिए रवाना किया। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त निजी बस रेवाड़ी जिले में रजिस्टर्ड है।
वर्जन
एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाली जा रहा है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त बस के चालक की तलाश की जा रही है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।