पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Reunited a missing elderly person with their family.

Gurugram News: गुमशुदा बुजुर्ग को परिजनों से मिलवाया

Wed, 01 Jul 2026 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Reunited a missing elderly person with their family.
गुरुग्राम। जिले की यातायात पुलिस की सतर्कता से एक गुमशुदा बुजुर्ग को अपने परिवार वालों से मिल पाया है। बुधवार को ड्यूटी के दौरान यातायात निरीक्षक महाबीर ने एक बुजुर्ग को संदिग्ध अवस्था में अकेले घूमते हुए देखा। उन्होंने बुजुर्ग से बातचीत की। जिस पर पता चला कि उक्त व्यक्ति गुमशुदा है और गुमशुदगी मामले में प्राथमिकी भी पटौदी थाने में दर्ज की गई है। बुजुर्ग से मिली जानकारी के आधार पर संबंधित थाने व परिजनों से संपर्क किया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान गुरुग्राम के खोड़ गांव निवासी अजीत सिंह (76) के रूप में हुई है। पुलिस ने बुजुर्ग के परिवार के सदस्यों को मौके पर बुलाया। इसके बाद गुमशुदा व्यक्ति को सुरक्षित रूप से आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पटौदी थाने के जांच अधिकारी के हवाले किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed