{"_id":"6a452f92b2308b167d0da567","slug":"video-three-accused-arrested-for-performing-stunts-on-bonnet-of-a-moving-car-on-mg-road-in-gurugram-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में एमजी रोड पर चलती कार के बोनट पर बैठकर स्टंट वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में एमजी रोड पर चलती कार के बोनट पर बैठकर स्टंट वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
एमजी रोड पर सहारा मॉल के सामने सर्विस लेन पर चलती बोलेरो के बोनट पर बैठकर स्टंट करने मामले में तीन आरोपी बुधवार को गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के खटीकान बास मोहल्ला निवासी अनिकेत (24), आकाश (26) व वेदप्रकाश (19) के रूप में हुई है। आरोपियों को एमजी रोड चौकी पुलिस ने पकड़ा है। 30 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एमजी रोड पर सहारा मॉल के सामने सर्विस लेन में एक युवक ने बोलेरो गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट कर रहा था। वायरल वीडियो के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने संज्ञान लेते हुए अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में सेक्टर-29 थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।