सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Relief: Five-kg cylinders available for those without connections

राहत : बिना कनेक्शन वालों के लिए आया पांच किलो का सिलिंडर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Relief: Five-kg cylinders available for those without connections
विज्ञापन
-आधार कार्ड और केवाईसी कराएं, 1533 रुपये में सिलिंडर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। घरेलू गैस के लिए भटक रहे बिना कनेक्शन वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गैस एजेंसियों ने पांच किलो के छोटे सिलिंडर की सुविधा शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार प्रवासी श्रमिकों और किरायेदारों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि उन्हें रसोई गैस के लिए ज्यादा परेशानी न उठानी पड़े।



पांच किलो के इस सिलिंडर को पहली बार लेने के लिए उपभोक्ताओं को 1,533 रुपये चुकाने होंगे जिसमें सुरक्षा राशि भी शामिल है। इसके बाद दोबारा गैस भरवाने पर केवल 589 रुपये देने होंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को आधार कार्ड के साथ केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसियों का कहना है कि इस पहल से गैस संकट के बीच लोगों को राहत मिलेगी और उनका आर्थिक बोझ भी कम होगा। सभी एजेंसियों के स्टाॅक के लिए निर्देश दिए गए हैं जिससे प्रवासी लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न रना पड़े।
----
व्हाट्सएप चैटबॉट की प्रक्रिया धीमी, सिलिंडर बुकिंग में दिक्कत
गुरुग्राम।
लोगों का कहना है कि निर्धारित 25 दिन पूरे होने के बाद भी वे सिलिंडर की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार फोन के जरिये बुकिंग के साथ-साथ ऑनलाइन और व्हाट्सएप सुविधा भी ठीक से काम नहीं कर रही है। व्हाट्सएप चैटबॉट पर देर से जवाब मिल रहा है जिससे समस्या और बढ़ रही है। कई बार प्रयास करने के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही है जिससे लोगों को रसोई गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर उपभोक्ता अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। मनोज नाम के एक उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने व्हाट्सएप चैटबोट पर शिकायत की, लेकिन न तो समय पर जवाब मिला और न ही समस्या का समाधान हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed