{"_id":"6a1de464e2b11e2f2e00e2bb","slug":"repair-of-sewer-line-of-gurugram-sohna-highway-from-today-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89938-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना हाईवे की सीवर लाइन की मरम्मत आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना हाईवे की सीवर लाइन की मरम्मत आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनएचएआई मंगलवार से शुरू करेगा कार्य, 96 लाख खर्च होने का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर एसडी आदर्श स्कूल के पास धंसी मास्टर सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य मंगलवार से शुरू किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसके लिए एक एजेंसी को काम सौंप दिया है। मरम्मत कार्य पर करीब 96 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल क्षतिग्रस्त हिस्से की अस्थायी मरम्मत की जाएगी, ताकि सड़क को सुरक्षित बनाया जा सके।
गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर सुभाष चौक से बादशाहपुर के आगे तक करीब 11 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाई गई है। एलिवेटेड रोड की शुरुआत एसडी आदर्श स्कूल के पास से होती है। इसी स्थान पर जीएमडीए की पुरानी मास्टर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण छह मई को हाईवे का एक हिस्सा छठी बार धंस गया था। इसके चलते सड़क की एक लेन अब भी बंद है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि सीवर का प्रवाह दूसरी लाइन में डायवर्ट कर दिया गया है। इसके बाद एनएचएआई मंगलवार से धंसे हुए हिस्से की खुदाई शुरू करेगा और क्षतिग्रस्त हिस्से में नया पाइप डाला जाएगा।
एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार हाईवे निर्माण के दौरान इस मुख्य सीवर लाइन को शिफ्ट नहीं किया जा सका था। करीब 30 से 35 वर्ष पुरानी यह लाइन अब जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण सड़क धंसने की समस्या बार-बार सामने आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि लगभग 200 मीटर लंबी सीवर लाइन का हिस्सा एलिवेटेड रोड के नीचे आता है। अब तक जीएमडीए इस लाइन की अस्थायी मरम्मत कर समस्या का समाधान करता रहा है।
विज्ञापन
स्थायी समाधान होगा
पुरानी मास्टर सीवर लाइन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दो विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। पहला विकल्प सीवर लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करने का है, जबकि दूसरा विकल्प सीआईपीपी (क्योर्ड-इन-प्लेस पाइप) तकनीक के जरिए लाइन को ठीक करना है। अधिकारियों के अनुसार यदि जीएमडीए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराता है तो सीवर लाइन को शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं, टिकरी मोड़, शीशपाल विहार और सोहना रोड क्रॉसिंग तक क्षतिग्रस्त मास्टर सीवर लाइन का सीआईपीपी तकनीक से जीर्णोद्धार करने की योजना भी तैयार की जा रही है।

Trending Videos