सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents' Anger Erupts Over Dilapidated Condition of Darbaripur Road; Appeal Made to CM

Gurugram News: दरबारीपुर रोड की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सीएम से लगाई गुहार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Residents' Anger Erupts Over Dilapidated Condition of Darbaripur Road; Appeal Made to CM
विज्ञापन
अतिक्रमण, टूटी सड़क, अंधेरा और जलभराव से जूझ रहे सेक्टर-69 के लोग
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर। सेक्टर-69 स्थित दरबारीपुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय निवासियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सड़क की खराब हालत, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट की कमी और जलभराव जैसी गंभीर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है।



यहां की सोसाइटी के आरडब्ल्यूए का कहना है कि दरबारीपुर रोड पर विकास कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, जिससे रोजाना हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और मलबा फैला हुआ है, जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति आम हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं क्योंकि क्षेत्र में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं है। अंधेरे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। इसके अलावा हल्की बारिश में ही सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं और कई बार वाहन फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




निवासियों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित विभागों में शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। पत्र के माध्यम से लोगों ने मांग की है कि सड़क से अतिक्रमण हटाया जाए, क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था की जाए और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed