{"_id":"6a0c6b007a110fd2450a90ec","slug":"roads-from-iffco-chowk-to-basai-and-spr-will-be-repaired-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88523-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इफ्को चौक से बसई और एसपीआर तक सड़कें होंगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इफ्को चौक से बसई और एसपीआर तक सड़कें होंगी दुरुस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अथॉरिटी इंजीनियर रखेगा जीएमडीए
नंबर गेम- 7.5 किमी लंबी सड़क पर खर्च होंगे 67.35 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इफ्को चौक से बसई चौक तक और इफ्को चौक से दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) तक सड़क का जीर्णोद्धार कराने जा रहा है। इसके लिए टेंडर संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। ये दोनों सड़कें शहर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग हैं। ऐसे में कार्य की गुणवत्ता और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जीएमडीए अथॉरिटी इंजीनियर नियुक्त करेगा।
जीएमडीए की ओर से दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित इफ्को चौक से मिलेनियम सिटी सेंटर, कन्हई चौक और वजीराबाद होते हुए एसपीआर को जोड़ने वाली सड़क के जीर्णोद्धार की योजना बनाई गई है। इस मार्ग पर वाहन चालकों को रोजाना जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में सड़क कई स्थानों पर जर्जर हो चुकी हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। ऐसे में जीएमडीए इफ्को चौक से एसपीआर (राजेश पायलट चौक) तक करीब 7.5 किलोमीटर लंबी सड़क का करीब 67.35 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कराएगा। जीएमडीए के अनुसार, यह मार्ग सेक्टर-28/29, 43/44, 52/52ए और 56/57 को विभाजित करता है। परियोजना के तहत सड़क के दोनों ओर नालियों, फुटपाथों और अन्य सहायक ढांचे का भी विकास किया जाएगा। इस कार्य को एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
दूसरी ओर, गुरुग्राम-महरौली रोड (महावीर चौक से इफ्को चौक) पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। एमजी रोड पर महावीर चौक से इफ्को चौक तक सड़क की हालत खराब है। फुटपाथ और डिवाइडर भी कई जगह टूट चुके हैं, जिससे यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जीएमडीए इस सड़क का जीर्णोद्धार कराने के साथ ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ और अन्य सुविधाओं का भी विकास करेगा। इसके बाद भूतेश्वर मंदिर से बसई चौक तक बसई रोड का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा। यह सड़क शहर को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ती है। सड़क के दोनों ओर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
जीएमडीए के अनुसार, बसई चौक से ओल्ड रेलवे रोड तक करीब 3.8 किमी सड़क को 22.5 करोड़ रुपये से ठीक कराया जाएगा। जबकि ओल्ड रेलवे रोड से इफ्को चौक (4.85 किमी) तक 33.78 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। इन कार्याें के लिए अथॉरिटी इंजीनियर नियुक्त करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इफ्को चौक से बसई चौक और इफ्को चौक से एसपीआर तक सड़क का जीर्णोद्धार कार्य कराया जाना है। इसके लिए टेंडर संबंधी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जीर्णोद्धार कार्य की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अथॉरिटी इंजीनियर नियुक्त करने की योजना बनाई गई है। -अमित गोदारा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
Trending Videos