{"_id":"6a0c6c3a3bc9ac04d0023dcb","slug":"water-shortage-in-rd-city-sun-city-and-sector-52-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88530-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आरडी सिटी, सनसिटी और सेक्टर-52 में पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आरडी सिटी, सनसिटी और सेक्टर-52 में पानी की किल्लत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए ने टैंकरों से घरों तक पहुंचाया पानी, पिछले तीन दिन से है समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी में पिछले तीन दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। इसकी वजह लापरवाही बताई जा रही है। इलाके के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण यादव और प्रतिनिधि चैताली मढ़ोत्रा के अनुसार पंप ऑपरेटर की लापरवाही के कारण ओवरहेड टैंक में जाने की जगह बाहर बहने लगा।
जलापूर्ति के लिए आने वाला पानी अंडरग्राउंड टैंक में जमा होने के बाद ओवरहेड टैंक पर नहीं चढ़ पाया क्योंकि ऑपरेटर को सही तरीका नहीं पता था और आरडी सिटी के पंप ऑपरेटर अवकाश पर थे। जीएमडीए से आने वाला पानी पहले अंडरग्राउंड टैंक और बाद में ओवरहेड टैंक में जाता है। इसके बाद घरों में आपूर्ति की जाती है। ओवरहेड टैंक में जाने की जगह दो दिन तक पानी सड़क, पार्क और टैंक के कैंपस में बहता रहा। घरों में जब पानी की किल्लत हुई तो लोगों ने आरडब्ल्यूए से संपर्क किया। आरडब्ल्यूए ने लोगों के घर टैंकर पहुंचाए और ऑपरेटर को इमर्जेंसी की सूचना देकर वापस बुलाया।
आरडी सिटी में करीब 12 हजार लोग रहते हैं।
सेक्टर-54 स्थित सनसिटी की आरडब्ल्यूए चेयरमैन मोना शर्मा ने बताया कि जीएमडीए की ओर से ही सनसिटी में काफी कम प्रेशर में पानी आ रहा है। अधिकारियों से शिकायत करने पर उन्होंने चंदू बुढ़ेरा के प्लांट में बिजली और अन्य समस्याओं का हवाला दिया और जल्द ही समस्या के समाधान का वादा किया। वहीं, सन सिटी में करीब 10,000 लोग रहते हैं। सेक्टर-52 के निवासी जय प्रकाश ने बताया कि सेक्टर-52 की प्लॉटेड कॉलोनी में शनिवार से पानी की समस्या थी। पंप ऑपरेटर की लापरवाही के कारण यह दिक्कत आ रही थी। सोमवार से स्थिति ठीक हो गई है।
विज्ञापन
Trending Videos