सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand for electricity increased by 300 MW in the district

Gurugram News: जिले में 300 मेगावाट बढ़ी बिजली की मांग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Demand for electricity increased by 300 MW in the district
विज्ञापन
सर्किल वन में एक हफ्ते में 7981 बिजली संबंधित शिकायतें हुईं दर्ज
Trending Videos

गुरुग्राम। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में दो दिनों में करीब 300 मेगावाट बिजली की खपत बढ़ गई है। सर्किल वन (पुराना शहर), द्वारका एक्सप्रेस वे, मानेसर,फर्रुखनगर, पटौदी, हेलीमंडी आदि इलाकों में 17 मई को जहां 155.82 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति थी, वहीं 18 मई को यह 165.37 लाख यूनिट आपूर्ति हुई। पूरे जिले में 17 मई को 1979 मेगावाट बिजली की खपत हुई, वहीं 18 मई को 2297 मेगावाट बिजली खपत हुई।
इसी तरह 11 मई को जिले में बिजली की खपत 1637 मेगावाट थी, जो 12 को 1981 पर पहुंच गई। तब से लगातार करीब 2000 मेगावाट बिजली की जरूरत जिले में हैं। बिजली की मांग बढ़ने के साथ बिजली संबंधित शिकायतें भी बढ़ी है। अकेले सर्किल वन में पिछले एक हफ्ते में 7981 बिजली संबंधित शिकायतें आई हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें न्यू पालम विहार सबडिविजन की आ रही हैं। लोगों ने शिकायत की कि यहां बिजली की आंख मिचौली और लो वोल्टेज के कारण लोग परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




------------

न्यू पालम विहार के टी ब्लॉक के फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 6 बजे से बिजली नहीं थी। दोपहर 12 बजे बाद बिजली आई मगर काफी लो वोल्टेज रही और बार-बार आती-जाती रही। - दिनेश यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, न्यू पालम विहार फेज -2
विज्ञापन


न्यू पालम विहार में पिछले तीन दिनों से बिजली की विकट समस्या बनी हुई है। यहां 6 फीडर है। सुबह से रात एक-एक फीडर से जुड़े इलाके में 100-100 शिकायतें आ रही है। लचर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण 40,000 आबादी बिजली संकट झेल रही है। - किरण कांडपाल, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, न्यू पालम विहार
हर 15 मिनट पर कट लग रहे हैं। जब से ज्यादा गर्मी शुरू हुई है, पूरे वार्ड का बुरा हाल है। मैंने बिजली निगम को इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने और बिजली व्यवस्था सुचारु रखने के लिए लिखा है। - राम अवतार, निगम पार्षद, वार्ड -5
------------------------------------------
शहर में बिजली की आपूर्ति (मेगावाट में)
10 मई -1637
11 मई - 1981
12 मई - 2106
13 मई - 2129
14 मई - 2033
15 मई- 2087
16 मई- 2041
17 मई- 1979
18 मई - 2297

----------
बिजली निगम सर्किल वन में आई बिजली संबंधित शिकायतें

11 मई - 882
12 मई - 1021
13 मई - 1557
14 मई - 1089
15 मई - 1011
16 मई - 1297
17 मई - 1124
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed