{"_id":"6a0c6fa6124afc90e409c301","slug":"number-of-patients-suffering-from-heat-wave-increased-700-patients-are-reaching-opd-daily-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88499-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लू से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ी, ओपीडी में रोजाना 700 मरीज पहुंच रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लू से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ी, ओपीडी में रोजाना 700 मरीज पहुंच रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुखार, थकान और पेट दर्द की शिकायत के आ रहे अधिकतर मरीज
गुरुग्राम। बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। यूपीएचसी और सीएचसी सहित जिले के सभी केंद्रों पर लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिले में कुल 43 स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। नागरिक अस्पताल के साथ-साथ अन्य अस्पतालों में भी रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 700 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
अधिकतर मरीज लू लगने, बुखार, थकान और पेट दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार हल्के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और इलाज कराना चाहिए। समय पर उपचार से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और सावधानी बरतें। लक्षण गंभीर होने पर देरी न करें और तुरंत सरकारी अस्पताल में संपर्क करें ताकि उचित उपचार मिल सके और जटिलताओं से बचाव हो सके सुनिश्चित किया जा सके। संवाद
-- -
अस्पताल में खून जांच कराने वालों की बढ़ी संख्या
लैब टेस्ट में जांच का दबाव बढ़ गया है। नागरिक अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की लैब में रोजाना करीब 250 मरीजों के खून की जांच हो रही है। सामान्य दिनों में यह संख्या 100 से 120 रहती थी, लेकिन मौसम बदलने और बीमारियों के बढ़ने के कारण इसमें लगभग दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतर मरीजों को सीबीसी टेस्ट की सलाह दी जा रही है। अस्पताल में ओआरएस काउंटर भी बनाए गए हैं, जहाँ मरीजों को मुफ्त में ओआरएस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -
ऐसे रखें ख्याल
-पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे।
- ओआरएस घोल
- नींबू पानी
- लस्सी
-शरीर को ठंडा रखने वाले फल
- करें ताजे फलों का सेवन
-तरबूज, खीरा, बेल पत्थर
-- -
बढ़ते तापमान के कारण मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में लू से प्रभावित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में निशुल्क ओआरएस की व्यवस्था की गई है, जिससे डिहाइड्रेशन से राहत मिल सके। -
डाॅ. नीना, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
Trending Videos