सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sabarmati-Haridwar Weekend Special Train Extended

Gurugram News: साबरमती-हरिद्वार वीकेंड स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Sabarmati-Haridwar Weekend Special Train Extended
विज्ञापन
ट्रेन गुरुग्राम स्टेशन पर 12:20 पर पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव करेगी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। रेलवे द्वारा गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि बढ़ा दी गई है। यह सेवा 29 जून तक उपलब्ध रहेगी। इससे अब यात्रियों का सफर और भी आरामदायक और सुगम हो जाएगा। यात्री भीड़-भाड़ से बचते हुए अपने सफर का आनंद ले सकेंगे।



उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 09425 साबरमती से शाम 18:45 बजे चलकर अगले दिन 20:40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। यह ट्रेन गुरुग्राम स्टेशन पर 12:20 पर पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद यहां से चल कर दिल्ली कैंट, दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर और रुड़की जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 09426 हरिद्वार से रात 21:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 22:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन भी मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित समयानुसार ठहराव करेगी। गुरुग्राम स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन सुबह 05:03 बजे है जहां दो मिनट ठहराव के बाद 05:05 बजे पर प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed