{"_id":"69e4b9ed9f0392eda703f828","slug":"school-principal-arrested-for-jeopardizing-students-future-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85373-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्जी मान्यता दिखा 10वीं में दाखिले कराने वाली गुरुग्राम के स्कूल की प्रिसिंपल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्जी मान्यता दिखा 10वीं में दाखिले कराने वाली गुरुग्राम के स्कूल की प्रिसिंपल गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
- गुजरात से पकड़ी गई, एडमिट कार्ड नहीं आए तो हुआ खुलासा, 25 बच्चों का भविष्य खतरे में डाला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्जी मान्यता दिखाकर 10वीं में दाखिले कराने वाली एजुक्रस्ट इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य रिद्धिमा कटारिया को गुरुग्राम पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की फर्जी मान्यता दिखाकर 25 बच्चों को नौवीं और दसवीं कक्षा में दाखिला दिया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्राओं को वार्षिक परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं मिला। इससे छात्राएं 10वीं की परीक्षाएं नहीं दे पाईं। स्कूल के चेयरमैन विनय कटारिया को छह मार्च को गिरफ्तार किया जा चुका है। उप प्रधानाचार्य, कोआर्डिनेटर सहित अन्य स्टाफ पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
न्यू कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने सेक्टर-9 थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सेक्टर-9बी स्थित एजुक्रस्ट इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल प्रबंधन ने दाखिले के दौरान दावा किया था कि उनका स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है। पढ़ाई के लिए स्कूल प्रबंधन ने ट्यूशन फीस, इमारत फंड, परीक्षा शुल्क, कंप्यूटर शुल्क नियमित रूप से लिया। लेकिन बोर्ड परीक्षा के समय बेटी को प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया। पुलिस ने चेयरमैन, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य सिमर बत्रा, कोऑर्डिनेटर सोनिया सहित अन्य स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
-- -- -- -- -- -- --
आठ साल से चल रहा स्कूल, आठवीं कक्षा तक की मान्यता
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह स्कूल आठ साल से चल रहा है। इसकी मान्यता सिर्फ आठवीं तक ही है। आठवीं पास करने के बाद कुछ बच्चों ने दूसरों स्कूलों में प्रवेश ले लिया। लेकिन, स्कूल की तरफ से बताया गया कि अब स्कूल को 10वीं तक की मान्यता मिल गई है। फिर झांसे में आकर 25 बच्चों ने दाखिला ले लिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आरोपी प्रधानाचार्य को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
Trending Videos