{"_id":"6a6e3ceb6138f8a1cf075813","slug":"security-at-sadar-bazaar-to-be-stepped-up-gurgaon-news-c-1-1-noi1546-4567658-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सदर बाजार की बढ़ेगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सदर बाजार की बढ़ेगी सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर कैमरे के साथ पोल पर लगेंगे मिनी लाउडस्पीकर
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। शहर के सबसे बड़े और पुराने सदर बाजार के दिन बहुरेंगे। बाजार की मॉडल सड़क बनाने के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा पर 8.22 करोड़ रुपये कैमरों पर खर्च किए जाएंगे। सदर बाजार व आस-पास के क्षेत्र में कुल 235 कैमरे लगाए जाएंगे जिसे तीन चरणों में लगाया जाएगा। पहले चरण में सदर बाजार, दूसरे चरण में गुरुद्वारा रोड और तीसरे चरण में फर्नीचर मार्केट में यह कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से नगर निगम और जीएमडीए की ओर से निगरानी रखी जाएगी। कैमरे के साथ ही मिनी लाउडस्पीकर भी लगाया जाएगा जिस पर किसी आपदा के समय एक साथ सभी कारोबारियों को सूचना मिल सकेगी।
नगर निगम गुरुग्राम की फाइनेंस कमेटी में मुख्यमंत्री की ओर से सात माह पहले की गई इस घोषणा को मंजूरी दे दी गई है जिसके बाद नगर निगम की बिजली शाखा की ओर से इस पर काम शुरू कर दिया गया है। सदर बाजार व अन्य स्थानों पर लगने वाले कैमरे के लिए पोल के स्थान का सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही ही पूरा प्रोजेक्ट तैयार इस काम काे शुरू किया जाएगा। काम शुरू होने के बाद पांच माह में इस पूरा किया जाना है। इस परियोजना का उद्देश्य सदर बाजार क्षेत्र में निगरानी बढ़ाना और अपराधों पर अंकुश लगाना है।
कुल 235 कैमरे बाजार के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे। इन कैमरों को तीन अलग-अलग चरणों में लगाने की योजना बनाई गई है। परियोजना की कुल लागत 822 लाख रुपये अनुमानित है। नगर निगम और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) मिलकर इस पूरी व्यवस्था पर नजर रखेंगे। यह संयुक्त निगरानी प्रणाली बाजार की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
गंदगी और अतिक्रमण पर कैमरे से होगी नजर
सदर बाजार की सबसे प्रमुख समस्या अतिक्रमण व गंदगी है। कैमरे लग जाने से कौन कितना अतिक्रमण करता है इस पर नगर निगम की टीम को पहुंचने की जरूरत नहीं होगी। कैमरे से निगरानी कर उसका चालान किया जाएगा। इसी के चलते दुकानदार अपनी दुकान के सामने कैमरे का पोल लगवाने से कतरा रहे हैं।
सदर बाजार की सुरक्षा पर 8.22 करोड़ रुपये खर्च कर कैमरे लगवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा को फाइनेंस कमेटी की ओर से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।
- प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम
सदर बाजार के कारोबारियों की समस्या को देखते हुए यह मांग रखी गई थी। दिल्ली व अन्य बड़े शहरों की बाजारों की तर्ज पर कैमरे लगाने व सुंदरीकरण पर यह प्रपोजल तैयार किया गया है। इसे तीन चरणों में पूरा किया जाना है।
- आशीष गुप्ता, पार्षद-वार्ड नंबर 27, नगर निगम, गुरुग्राम