फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sixth accused arrested in case of firing at YouTuber Elvish Yadav house

एल्विश यादव का दुश्मन नंबर छह गिरफ्तार: कौन है भविष्य दहिया, क्यों दोस्त से बना जानी दुश्मन? सामने आई वजह

Sat, 11 Jul 2026 05:02 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Sat, 11 Jul 2026 05:02 PM IST
सार

गुरुग्राम सेक्टर-56 थाना इलाके में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की ये वारदात 17 अगस्त 2025 को दर्ज हुई थी। सुबह लगभग 5.25 बजे एल्विश यादव के घर के ग्राउंड फ्लोर व पहली मंजिल पर तीन अज्ञात हमलावरों ने गेट के बाहर व ऊपर से करीब 24 गोलियां चलाईं।

विज्ञापन
Sixth accused arrested in case of firing at YouTuber Elvish Yadav house
एल्विश यादव और उसका घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूट्यूबर एल्विस यादव के घर पर फायरिंग मामले में छठे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 31 साल का भविष्य दहिया रोहतक के सेक्टर-34 सनसिटी का रहने वाला है। अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Sixth accused arrested in case of firing at YouTuber Elvish Yadav house
एल्विश यादव के घर पर चली गोली, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

17 मई 2025 दर्ज हुआ था मामला
गुरुग्राम सेक्टर-56 थाना इलाके में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की ये वारदात 17 अगस्त 2025 को दर्ज हुई थी। सुबह लगभग 5.25 बजे एल्विश यादव के घर के ग्राउंड फ्लोर व पहली मंजिल पर तीन अज्ञात हमलावरों ने गेट के बाहर व ऊपर से करीब 24 गोलियां चलाईं। वारदात के बाद बाइक सवार मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। मौके से खाली खोल बरामद किए गए। फोरेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आया था फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें भी हमलावर बाइक से आते हुए दिखे। फुटेज में साफ दिखा कि हमलावरों ने घर पर गोलियां चलाईं और फिर बाइक पर बैठकर वहां से निकल गए। सेक्टर-56 थाना में वारदात को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस टीमों ने जांच करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने छठे आरोपी भविष्य दहिया को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

भविष्य और एल्विश थे बिजनेस पार्टनर
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी भविष्य और एल्विश यादव बिजनेस पार्टनर थे। वित्तीय विवाद व रुपयों के लालच में आरोपी ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर वारदात का प्लॉन बनाया। अन्य आरोपियों की मदद से इसने वारदात कराई। एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि मामले में अब तक छह आरोपियों को हमारी टीमें गिरफ्तार कर चुकी हैं। मामले में जांच व कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed