{"_id":"69cec82f1b2c7b084a084454","slug":"so-far-59-sports-nurseries-have-been-approved-in-the-district-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83798-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिले में अब तक 59 खेल नर्सरियों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिले में अब तक 59 खेल नर्सरियों को मिली मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
37 नई खेल नर्सरियां आवंटित की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में प्रतिभाएं निखारने के लिए खेल निदेशालय ने 59 नर्सरियों को मंजूरी दी है। इस बार कुल 37 नई खेल नर्सरियां आवंटित की गई हैं। इनमें 26 सरकारी स्कूल, 9 पंचायत और 2 निजी स्कूल को शामिल किया गया है। इसके अलावा पहले से संचालित 22 सरकारी खेल नर्सरियों को मिलाकर जिले में कुल 59 खेल नर्सरियां इस वर्ष कार्यरत रहेंगी।
जिला खेल विभाग के अनुसार नर्सरियों के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल आज आयोजित होंगे, जबकि चयनित खिलाड़ियों के साथ नर्सरियों का संचालन कल से शुरू कर दिया जाएगा। खेल नर्सरियों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को प्रशिक्षित कोचों के मार्गदर्शन में अभ्यास करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
वर्जन
खेल नर्सरियों की संख्या में वृद्धि की गई है। विभाग का उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण देना है। 4 अप्रैल से नर्सरियों का संचालन नियमित रूप से शुरू होगा। - आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
Trending Videos