फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Special scrutiny committees formed for employee record verification.

Gurugram News: कर्मचारियों के रिकॉर्ड सत्यापन के लिए बनीं विशेष स्क्रूटनी कमेटियां

Sun, 02 Aug 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Special scrutiny committees formed for employee record verification.
हर दिन 30 फाइलों की होगी जांच, प्रबंध निदेशक ने दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने हरियाणा संविदा कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 के अनुपालन में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) और आउटसोर्स माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड सत्यापन का विशेष अभियान शुरू किया है। इस प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए निगम के 11 ऑपरेशन सर्कलों, 4 गैर-ऑपरेशन कार्यालयों और मुख्यालय स्तर पर विशेष स्क्रूटनी कमेटियों का गठन किया गया है।

डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड का सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरी पारदर्शिता से किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं और स्पष्ट किया कि सत्यापन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन


प्रत्येक ऑपरेशन सर्कल में अधीक्षण अभियंता को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कार्यकारी अभियंता, डीडीओ, मंडलीय लेखाकार और अधीक्षक सदस्य नामित किए गए हैं। कमेटियां कर्मचारियों की नियुक्ति व विस्तार आदेश, सेवा निरंतरता, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु एवं पात्रता संबंधी दस्तावेजों का बारीक सत्यापन करेंगी। प्रत्येक कमेटी को रोजाना कम से कम 30 मामलों की जांच कर हस्ताक्षरित अंडरटेकिंग के साथ फाइलें मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यालय में मुख्य अभियंता के माध्यम से फाइलें प्रबंध निदेशक की स्वीकृति हेतु प्रस्तुत होंगी, जिसके बाद ही ऑनलाइन पोर्टल पर अंतिम अनुमोदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed