{"_id":"69e53310e652b6752e05bf1a","slug":"sry-gene-test-to-be-mandatory-for-female-athletes-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85436-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महिला एथलीटों के लिए जरूरी होगा एसआरवाई जीन टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महिला एथलीटों के लिए जरूरी होगा एसआरवाई जीन टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
एएफआई की बैठक में फैसला, हरियाणा से भी प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कोहिमा में आयोजित हुई एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की दो दिवसीय वार्षिक बैठक में हरियाणा एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, महासचिव प्रदीप मलिक और गवर्नेंस कम्युनिटी एथलेटिक्स के सदस्य राजकुमार मिटान ने हिस्सा लिया। बैठक में जिला स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं में पारदर्शिता लाने और नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए अहम फैसले लिए गए। नए नियमों के मुताबिक, अब वर्ल्ड रैंकिंग और एएफआई द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने महिला एथलीटों के लिए एसआरवाई जीन टेस्ट जरूरी होगा।
दिलबाग सिंह ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड की मंजूरी, डोपिंग पर सख्ती, नए एसोसिएट सदस्य बनाने समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। वहीं, प्रदीप मलिक ने बताया कि बैठक में 2026 के राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों क्वालिफिकेशन मानकों को औपचारिक मंजूरी मिली है।गवर्नेंस कम्युनिटी एथलेटिक्स के सदस्य राजकुमार मिटान ने कहा कि डोपिंग उल्लंघन के बढ़ते मामलों पर गंभीरता से चर्चा की गई।
Trending Videos