फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students were made aware of how to protect themselves against monsoon-related diseases.

Gurugram News: विद्यार्थियों को मॉनसून जनित रोगों से बचाव के लिए किया जागरूक

Wed, 12 Aug 2026 04:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware of how to protect themselves against monsoon-related diseases.
- एमएसयू और नगर निगम ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, 60 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

गुरुग्राम। मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट (एमएसयू) और नगर निगम गुरुग्राम की ओर से एसआरएफ विद्यालय में मॉनसून जनित रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को डेंगू, अन्य मच्छरजनित रोगों, जूनोटिक रोगों और टाइफाइड से बचाव के उपाय बताए गए।

एमएसयू के प्रशिक्षण प्रबंधक उमंग गुप्ता ने कार्यक्रम का समन्वय किया। वरिष्ठ जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ महेश कौशिक ने व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई, सुरक्षित भोजन और स्वच्छ पेयजल के महत्व की जानकारी दी। माइक्रोबायोलॉजिस्ट दिनकर कुमार ने घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने की सलाह दी। सहायक जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ यशस्वी गोयल ने टाइफाइड से बचाव के लिए हाथों की नियमित सफाई और स्वच्छ भोजन-पानी को जरूरी बताया। विद्यार्थियों को परिवार और समुदाय में स्वास्थ्य संबंधी संदेश पहुंचाकर स्वास्थ्य दूत की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed