फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sukhbir Singh Badal admitted to Medanta Hospital in Gurugram for treatment

सुखबीर सिंह बादल मेदांता में भर्ती: नांदेड हमले में हाथ में लगी चोट, प्लास्टिक सर्जन की निगरानी में इलाज

Fri, 14 Aug 2026 08:09 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 14 Aug 2026 08:09 PM IST
सार

सुखबीर सिंह बादल को महाराष्ट्र के नांदेड में हमले के दौरान हाथ में लगी चोट के उपचार के लिए मेदांता अस्पताल लाया गया है। प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ उनकी निगरानी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal admitted to Medanta Hospital in Gurugram for treatment
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुखबीर सिंह बादल को उपचार के लिए शुक्रवार शाम छह बजकर 40 मिनट पर मेदांता अस्पताल लाया गया। उन्हें 15वीं मंजिल पर 36 नंबर बेड पर रखा गया है। प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. संजय महेंद्रू की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनके घावों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




बता दें कि सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड में हुए हमले में उन्हें चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेदांता लाया गया। आरोपी जसपाल सिंह ने गुरुद्वारे में उन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन बादल ने वार रोक लिया और उनके हाथ में चोट आई। जांच में सामने आया है कि महाराष्ट्र में सुखबीर बादल के साथ सीआईएसएफ के जवान तैनात नहीं थे। सीआईएसएफ की सुरक्षा उन्हें पंजाब और दिल्ली में मिलती है। महाराष्ट्र में पंजाब पुलिस और स्थानीय एसपीयू सुरक्षा में थी। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में पंजाब के ड्रग्स मुद्दे पर नाराजगी की बात कही है। महाराष्ट्र एटीएस और केंद्रीय एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


सवाल इसलिए भी बड़ा है क्योंकि सूत्रों के मुताबिक सुखबीर सिंह बादल को सीआईएसएफ के जवान सिर्फ पंजाब और दिल्ली में मिलते हैं। महाराष्ट्र में सुरक्षा की जिम्मेदारी दूसरे सुरक्षा बलों पर थी। हमले के बाद अब यही व्यवस्था जांच के घेरे में है। पुलिस आरोपी जसपाल सिंह के मकसद से लेकर किसी संभावित साजिश तक हर पहलू खंगाल रही है। महाराष्ट्र एटीएस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने भी उससे पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed