{"_id":"6a7f1a5c6c3670d3fe0c7d03","slug":"video-employees-strike-continues-for-ninth-day-in-gurugram-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram Strike: गुरुग्राम में कर्मचारियों की नौवें दिन हड़ताल जारी, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Strike: गुरुग्राम में कर्मचारियों की नौवें दिन हड़ताल जारी, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्यव्यापी हड़ताल 13 अगस्त को आठवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार पर 13 मई को हुए समझौते को लागू न करने का आरोप लगाया है। इस हड़ताल के कारण शहर में कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय में इकाई प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला उप प्रधान जोगिंदर की संयुक्त अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। राज्य उप प्रधान बसंत कुमार ने कहा कि सरकार गरीब सफाई और सीवरमैन कर्मचारियों के साथ विश्वासघात कर रही है। 13 मई के समझौते में 17 मांगों पर सहमति बनी थी।
इनमें सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों, माली, बेलदार, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर, क्लर्क और फायर विभाग के ड्राइवर व फायरमैन को 30 जून तक पक्का करना शामिल था। सफाई एवं सीवर कार्य का ठेका समाप्त करने और ठेका कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने की मांग भी थी। न्यूनतम वेतन 15200 रुपये सुनिश्चित करने और रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने का वादा भी किया गया था। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रेस सचिव सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार यूनियन नेताओं को बार-बार गुमराह कर रही है और केवल आश्वासन देती रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।