{"_id":"69974fffeb86a967f40a52a9","slug":"the-corporation-got-the-garbage-collected-in-the-valley-removed-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80245-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निगम ने घाटी में जमा कूड़े को उठवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निगम ने घाटी में जमा कूड़े को उठवाया
विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर घाटी में जमा अवैध कूड़े और मेडिकल वेस्ट से लोगों को हो रही थी परेशानी
खबर का असर
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित मानेसर घाटी में अवैध रूप से उद्योगों से निकला कूड़ा और मेडिकल वेस्ट डाला जा रहा था। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने गंभीरता से खबर प्रकाशित की थी। खबर के बाद नगर निगम मानेसर ने तुरंत कार्रवाई की। निगम की टीम ने घाटी में जमा हुए कूड़े को वहां से उठाया और साफ-सफाई कराई। नगर निगम ने घाटी में गश्त भी बढ़ा दी है, ताकि कोई भी अवैध रूप से कूड़ा न डाले। अधिकारियों ने कहा कि अगर इलाके में कोई भी कूड़ा डालते हुए मिला तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पिछले कई महीने से इस इलाके में उद्योगों से निकला कूड़ा और मेडिकल वेस्ट डाला जा रहा था। इससे अरावली का यह हिस्सा प्रदूषित हो रहा था और मेडिकल वेस्ट के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ गया था। इससे इलाके में गंभीर बीमारियों का खतरा भी बन गया था। संयुक्त आयुक्त हितेंद्र ने कहा कि मानेसर घाटी में जमा कूड़ा साफ कर दिया गया है और वहां गश्त बढ़ा दी गई है। अब अगर कोई भी व्यक्ति या उद्योग अवैध तरीके से कूड़ा डालेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और भारी जुर्माना भी लगेगा।
Trending Videos