{"_id":"69f79cb8abbfd33bb30c9a86","slug":"the-dilapidated-roads-of-sector-46-have-compounded-the-difficulties-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86782-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-46 की बदहाल सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-46 की बदहाल सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन
विज्ञापन
टूटी सड़कें, गायब स्ट्रीट लाइट और चरमराई सफाई व्यवस्था से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-46 में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली ने सोसाइटी के लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। पिछले करीब छह महीनों से क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जगह-जगह पड़े गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। सिर्फ सड़कें ही नहीं बल्कि सेक्टर में सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है। सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे उठने वाली दुर्गंध लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यूनिटेक विस्टा विलास और हुडा स्टाफ काॅलोनी के निवासियों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने के कारण स्थिति दिन ब दिन खराब होती जा रही है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
इसके अलावा स्ट्रीट लाइट की कमी ने इलाके की स्थिति को और गंभीर बना दिया है। कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं या पूरी तरह गायब हैं, जिससे रात के समय अंधेरा छाया रहता है। अंधेरे के कारण जहां एक ओर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है वहीं दूसरी ओर राहगीरों के लिए चलना भी मुश्किल हो जाता है। अंधेरे के कारण सड़क पर सही से दिख नहीं पाता है। स्थानीय निवासी मुकुल सोनी बताते हैं कि वे इस इलाके में महंगे किराये पर रह रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। उनका कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को इलाके की समस्याओं के बारे में अवगत करा चुके हैं, इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं प्रशांत मेहरा का कहना है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत करवाई जानी चाहिए। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान भी किया जाए।
Trending Videos